ममता ने चीन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
रजत पदक जीतकर बढ़ाया पुलिस का मान

बीते 26 से 29 अप्रैलए 2024 तक अमरावती, महाराष्ट्र में आयोजित हुई 8th Modern Pentathlon Federation of India (MPFI) Laser Run Senior National Championship 2024 में ओपन स्पर्धा में जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाईन में नियुक्त महिला आरक्षी ममता खाती ने रजत पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड पुलिस/जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है।
साथ ही 07 मई, 2024 से चीन में आयोजित होने वाली Laser Run World Championship 2024 के लिए भी क्वालीफ़ाई किया है।
आज पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में अमित सिन्हा, ADG, प्रशासन/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड उत्तराखण्ड महोदय ने 8th Modern Pentathlon Federation of India (MPFI) Laser Run Senior National Championship 2024 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उनके पदक प्राप्त करने पर पुलिस महकमे में खुशी व्याप्त है। ममता की इस उपलब्धि पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।