PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मार्ग अवरूद्ध : सड़क में कई स्थानों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित

मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी, कई लोग फंसे

लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। मार्गो में मलबा आने से यातायात अवरूद्ध हो रहा है। जिस कारण सैकड़ों लोग मार्गो में फंसे हैं। प्रशासन विभिन्न माध्यमों से लोगों को इस बारिश में अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए जागरूक भी कर रहा है। बारिश के चलते नदियों के जल स्तर में वृद्धि जारी है।

 

बारिश के चलते मलबा आना, कई भवन , आंगन व मार्ग क्षतिग्रस्त होने की खबर है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ – घाट मोटर मार्ग, पनार-गंगोलीहाट- राइआगर, सेराघाट- अल्मोड़ा, थल- मुनस्यारी मुख्य मार्गो में मलबा आने से मार्ग अवरूद्ध हैं। हालांकि मार्गो को खोलने के प्रयास लगातार जारी थे। लगातार बारिश के चलते मार्गो को खोलने के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जिला व पुलिस प्रशासन ने लगातार लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील करते हुए सतर्क रहकर सुरक्षित रहने को कहा है।

 

बीते दिवस भी पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट के निकट मलबा आने से घंटो यातायात प्रभावित रहा। आज सोमवार को घाट के निकट दो स्थानों पर मलबा आने से यातायात अवरूद्ध हुआ है। एनएच कर्मियों व घाट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जीतेंद्र सोराड़ी व पुलिस टीम की मौजूदगी में मार्ग को खोलने के प्रयास जारी थे। इधर चंपावत जनपद में स्वाला के निकट लगातार गिर रहे बोल्डर व मलबे से यातायात अवरूद्ध है। लगातार हो रही बारिश के कारण मार्ग खोलने के कार्य प्रभावित हो रहे है। समाचार लिखे जाने तक बंद मार्गो को खोलने के प्रयास जारी थे।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते