CulturalPithoragarhReligiousUttarakhand News
राज्याभिषेक से वन गमन तक की लीला का हुआ मंचन
रामलीला देखने को देर रात तक दर्शक मौजूद

पिथौरागढ़ – मुख्यालय के सोरगढ़ व टकाना में चल रही रामलीला में देर रात तक लोगों की भीड़ जुुट रही हैं रामलीला के चौथे दिवस भगवान राम के राज्याभिषेक से वन गमन का कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। चौथे रोज भगवान राम के जनकपुरी से अयोध्या पहुंचने, राज्याभिषेक, कैकई के कोप भवन में जाने, राजा दशरथ द्वारा मनाने और कैकई द्वारा वर मांगने तथा भगवान राम के वन गमन का मंचन किया गया।
दशरथ की भूमिका में सीबी जोशी और कैकई की भूमिका में जगदीश डसीला की शानदार प्रस्तुति को लोगों द्वारा काफी सराहा गया। टकाना रामलीला में राज्याभिषेक से वन गमन तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला देखने को देर रात तक दर्शक मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।