रामलीला समापन: शास्त्रीय संगीत और आध्यात्मिकता से लवरेज
मुख्य मंच के लिए भूमिदान करेंगे ग्रामीण, आश्रम पद्धति विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

पिथौरागढ़ के बीसाबजेड़ में श्री बुद्धेश्वर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला हवन यज्ञ, प्रसाद और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। 43 साल बाद बीसाबजेड में श्रीरामलीला का शास्त्रीय संगीत पर आधारित मंचन किया गया। भविष्य में ग्रामीणों ने प्रत्येक वर्ष रामलीला मंचन का निर्णय लिया है और मंच निर्माण के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि रामलीला के स्थाई मंच निर्माण के लिए वह हरसंभव सहयोग करेंगे। आगे का समाचार…..
उन्होंने श्री बुद्धेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण करने और बीसाबजेड से दौली तक सड़क डामरीकरण करने की घोषणा की। विधायक चुफाल ने कहा कि अपनी लोक संस्कृति और लोक विरासत को संरक्षित रखने में श्री बुद्धेश्वर रामलीला कमेटी ने अभिनव प्रयोग किया है उन्होंने इस तरह से अन्य स्थानों पर भी आयोजन किए जाने की बात कही। रामलीला कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद ने कहा कि रामलीला मंच को पाश्चात्य संस्कृति से दूर रखा गया। यह रामलीला पूरी तरह शास्त्रीय संगीत और आध्यात्मिकता से लवरेज थी। फूहड़ता को मंच पर कोई स्थान नहीं दिया गया। लोक संस्कृति के मर्मज्ञ डाक्टर सीबी जोशी के व्यासत्व में प्रत्येक दिन स्थानीय देवी देवताओं का आह्वान कर वैदिक मंत्रोच्चार से रामलीला का मंचन किया गया। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी अतिथियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। समापन अवसर पर रामलीला कमेटी पदाधिकारियों, सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे। आगे का समाचार…..
मुनस्यारी/ पिथौरागढ़ : जिले की सीमांत तहसील मुनस्यारी के राजकीय आश्रम पद्धति उच्च माध्यमिक विद्यालय रांथी में आयोजित जनजाति समुदाय के आदर्श बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम के तहत हुए बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में तोमिक निवासी विक्रम सिंह प्रथम, चित्रकला प्रतियोगिता में मदकोट निवासी प्रदीप कुमार द्वितीय, गिरगांव निवासी मनोज कुमार तृतीय व बागेश्वर निवासी मनीष कुमार को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया आगे का समाचार…..
अव्ल प्रतिभागियों को जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया व विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदत्त जोशी द्वारा अव्वल स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैलाश राम, शिक्षक नित्यानंद मिश्रा, अमित शर्मा, हेम जंगपांगी, पविंदर जंगपांगी, चंद्र सिंह नेगी, तथागत सिंह खपा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।