
पिथौरागढ – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उत्तराखंड कमेटी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी एवं प्रदेश प्रभारी अक्षय लाखडा द्वारा पूर्व जिला उपाध्यक्ष रोहित बोनाल को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दिए जाने पर यहां सीमांत में खुशी व्याप्त है।
इस खुशी के मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक मयूख महर , धारचूला विधायक हरीश धामी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजू लूंठी, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर, पूर्व प्रदेश महासचिव आशीष अवार्ड, जिला अध्यक्षदीपक पवार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक बोहरा, प्रदेश सचिव करन खाती, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगदीश धामी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दिए जाने पर रोहित बोनाल ने प्रदेश नेतृत्व सहित सभी का आभार व्यक्त किया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।