विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीगणेश आराधना महोत्सव का समापन
महोत्सव में प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म केन्द्र

पिथौरागढ़ – श्रीगणेश आराधना महोत्सव का समापन अनन्त चतुर्दशी के शुभ अवसर पर आज श्री शिवाश्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस दौरान यज्ञ चिकित्सा आयोजन के साथ आध्यात्मिक गुरु दिवाकर जोशी एवं योगाचार्य रघुवर दत्त कापड़ी ने यज्ञ के महत्व को बताते हुए वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया।

पंतजलि योगपीठ के अध्यक्ष विपिन जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी बिंदु जोशी यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में उपस्थिति रहे। श्रीशिवाश्रम के प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म केन्द्र के अध्यक्ष योगाचार्य विजय प्रकाश जोशी ने यज्ञ चिकित्सा को पंचकर्म चिकित्सा से जोड़ते हुए अनेक प्रकार की जड़ी बूटियों एवं औषधियों से हवन करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
दस दिवसीय महोत्सव में व्यवस्थापक के रूप में श्रीगणेश भगतजी ने मुख्य भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में केन्द्र की मुख्य परिचायिका मीना चंद एवं सहायक परिचायिका पुष्पा देवी, मीना बिष्ट आदि मौजूद थे। समापन में श्रीशिवाश्रम के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश जोशी ने सभी उपस्थित आचार्यों, माताओं और बहनों एवं प्राकृतिक चिकित्सा व पंचकर्म से लाभान्वित लोगों का आभार व्यक्त किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।