PithoragarhUttarakhand News

शुभकामनाएं : पुनः योगेश को मिली कमान

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन, नवगठित कार्यकारिणी.....

पिथौरागढ़ : एसोसिएशन सहित कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर संघर्ष करते आ रहे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश भारती को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का पुन: जिलाध्यक्ष चुना गया है। लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने योगेश भारती सहित नवगठित कार्यकारिणी को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने शुभकामनाएं दी हैं। गंगोलीहाट के पाताल भुवनेश्वर में आयोजित हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा करने के साथ उनके निस्तारण को लेकर उचित कार्रवाई किए जाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

 

Uttarakhand News Image

इसके उपरांत चुनाव अधिकारी सहायक विकास अधिकारी दीपक भट्ट और दीपक कुमार की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के लिए योगेश भारती को पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। चंद्रप्रकाश जोशी को महामंत्री और चंद्रकांत जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही धर्मेंद्र जोशी को संयुक्त सचिव, खगेंद्र बिष्ट को सम्प्रेक्षक, प्रेम सिंह तोमक्याल को मीडिया प्रभारी चुना गया। हेम पाठक, रमन पांगती, हरेंद्र धामी, चेतन पांडेय को प्रदेश प्रतिनिधि का दायित्व सौंपा गया।

Uttarakhand News Image

 

इस अवसर पर महेंद्र बिष्ट, रवि मोहन पोखरिया, रामकुंवर कंडारी, गिरीश गहतोड़ी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। इधर नव नियुक्त अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर संघर्ष करने की बात कही। जिलाध्यक्ष योगेश भारती ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते