
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में बैठकी होलियों का आयोजन अपने पूरे शबाब पर है। बैठकी होली आयोजन के क्रम में टकाना स्थित जयंती भवन होली गायन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ होल्यार भुवन पांडे ने बताया कि सांस्कृतिक भावनात्मकता के प्रतीक बैठकी होली में जिन गीतों पर वे आधारित हैं उनमें माधुर्य, मस्ती और आध्यात्मिकता का संयोजन है। ये गीत मूलतः शास्त्रीय रागों पर आधारित हैं। बैठकी होली को निर्वाण की होली या मोक्ष की होली के नाम से भी जाना जाता है। बीते दिवस आायोजित हुई बैठक होली का शुभारंभ वरिष्ठ होली गायक केदार भट्ट ने पीलू में श्याम राधा संग खेले होरी से किया ।
डा.अशोक पंत ने मुरली नागिन सौं होली राग यमन में प्रस्तुत किया। इसके अलावा विभिन्न राग -रागिनियों पर आधारित होलियां जिनमें राग धमार, काफी, जंगला काफी, खम्माज, सहाना, यमन, बागेश्री, देश, झिंझोटी, परज, भैरवी गाई गई। जिन्हें विभिन्न रसिक जनों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह अधिकारी, राम दत्त भट्ट, भाष्कर कर्नाटक, सन्तोष लाल शाह, सुरेश कर्नाटक, कृष्ण अवस्थी, हेम चन्द्र पन्त, भुवन जोशी, भुवन पांडेय, योगेश भट्ट, दिनेश उपाध्याय, मोहन लाल वर्मा, महेश पंत, संदीप पाण्डेय, कमल कुमार, विनोद पाण्डे, मनीष पन्त, केदार खर्कवाल, एड.योगेश पांडेय आदि के द्वारा विभिन्न रागों पर आधारित होलियों की प्रस्तुति दी गई।
तबले पर भुवन चंद्र पांडेय, एनडीशर्मा, द्वारिका पाण्डे, केदार खर्कवाल, स्वरित कृष्ण साह, संदीप पाण्डे, प्रियतोष कर्नाटक तथा रिद्धिमा भट्ट, दिव्यांश पन्त, भावेश पंत, प्रांजल उपाध्याय, दिनेश पांडेय ने संगत दी। बैठकी होली का आयोजन देर रात तक चला। बैठकी होली में पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, संजय पांडेय, हरीश पांडेय, किशोर पाटनी, जितेन्द्र तिवारी सहित कई होल्यार उपस्थित थे।
शिवालय महिला संस्था हस्थशिल्प हथकरघा जौलजीबी धारचुला के मुख्य प्रबंधक लीला बंगयाल ने वन राजि जनजाति ग्राम कुटा, जमतड़ी, भागी चौडा़, गांणा गांव, भगतोडा, किमखोला के महिलाओं के साथ होली का त्यौहार मनाया। इस दौरान वन राजि गांव की महिलाएं खुशी से होली कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान संस्थाध्यक्ष लीला बंगयाल की अगुवाई में महिलाओं ने अलग- अलग टोलियां बनाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की भी अपील मतदाताओं से की गई। इस अवसर पर थाम विधालय के प्रधानाचार्य सुमन रौतेला, अमिता दुगताल, विमला नबियाल, मागी बुढा़थौकी, शांति देवी सहित कई महिलाएं शामिल थी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।