PithoragarhUttarakhand News

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

हवन- यज्ञ, भजन - कीर्तन व रक्तदान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

पिथौरागढ़ जनपदभर – में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की उपस्थिति में हवन- यज्ञ, भजन कीर्तन आदि का आयोजन किया गया। भाजपा वरिष्ठ नेता गणेश भंडारी, मनोज सत्याल, शशिकला सत्याल, नवीन भंडारी, दामोदर भट्ट दीपिका बोहरा, ललित पंत, मनोज सामंत, विरेंद्र साह, राकेश देवलाल, रोहित ओझा, उमेश महर, गैहराज पांडेय, राम सिंह, कोमल मेहता, रोहित बिष्ट, हरीश रावत, प्रमिला बिष्ट, गोपाल चंद, अक्षय साह, दीपक लोहिया, सूरज गिरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर जाग उठा पहाड़ ने भाटकोट रोड़ स्थित नगर पालिका बारात घर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रीना जोशी, विशिष्ट अतिथि डा.गुरूकुलानंद कच्चाहारी, डाण्परमानंद चौबे, गुड्डू धामी की उपस्थिति में जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर की अगुवाई में केक काटकर खुशी व्यक्त करते हुए सीएम धामी के दीर्घायु की कामना की गई।

साम्मानित किया….

 

इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले ब्लड बैंक में तैनात नरेंद्र नगरकोटी सहित कई लोगों को साम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी को भी सम्मानित करने के साथ जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर आदि वितरित की गई। इस अवसर पर विनीत पाठक, भूपेश जोशी, गोलू पाठक, दीपक भट्ट, अनिल रौतेला, धीरेंद्र पिपलिया सहित आल इण्डिया सीनियर सीटीजन वेलफेयर सोसाइटी जनपद शाखा पिथोरागढ के अध्यक्ष दयानन्द भट्ट, प्रेम बल्लभ जोशी, डी०एस०भण्डारी, जी०बी०उपाध्याय, बी०बीए०भट्ट, नरेन्द्र गुरूंग, पुष्कर जोशी, राम सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

रक्तदान किया…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर छात्र.छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स द्वारा रक्तदान किया गया। रेडक्रास सोसाइटी के जिला चेयरमैन महेश चंद्र पंत, सचिव भगवान सिंह भंडारी और डा. नरेंद्र शर्मा की मौजूदगी में युवाओं रक्तदान किया गया। युवा समाज सेवी किशोर केल्विन धामी की अध्यक्षता व संयोजक शमशेर चंद राजा के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंकित ज्याला, धीरज बोरा, जतिन वल्दिया ,अनिल, लक्की रावत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अंतिम गांव ऐराडी बूथ के मूलनारायण मंदिर में ….

सीएम पुष्कर धामी के जन्मदिन के मौके पर पिथौरागढ़ के अंतिम गांव ऐराडी बूथ के मूलनारायण मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में पूजा.अर्चना और हवन यज्ञ का का आयोजन कर सीएम की लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर महिलाओं के द्वारा कीर्तन भजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण मौजूद थे। जिले के विभिन्न स्थानों पर सीएम के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन दीर्घायु की कामना की गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते