सोर में शुरू हुआ रामलीलाओं की तैयारियों का जोर….
बैठकें संपन्न जिम्मेदारियां सौंपी ......

पिथौरागढ़ के बड़ाबे व आठगांवशिलिंग में रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसको लेकर नई रामलीला कमेटी का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई और रामलीला के शुभारंभ की तिथि, तालीम व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बड़ाबे गांव में कार्यकारी अध्यक्ष सागर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सर्वसम्मति से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप जोशी, उपाध्यक्ष सागर जोशी व दीपक जोशी, सचिव सुरेश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी व जनार्दन जोशी तथा संरक्षक मंडल में विपिन जोशी, गिरीश जोशी, दिनेश जोशी, मदन जोशी, कृपाल दत्त जोशी व नित्यानंद जोशी को चुना गया।बैठक के दौरान रामलीला मंच मे फर्श का निर्माण आदि व्यवस्थाओं को लेकर निर्णय लिया गया। तालीम में मास्टर गिरीश जोशी व प्रकाश जोशी को तबला वादक की जिम्मेदारी सौंपी गई। आज सोमवार से तालीम के शुभारंभ का निर्णय लिया गया।

इधर आठगांव शिलिंग में रामलीला के आयोजन को लेकर हुई बैठक में भी नई कार्यकारिणी का गठन एवं तालीम कलाकारों का चयन, रामलीला शुभारंभ की तिथि सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में क्षेत्र के बुजुर्ग सहित युवाओं ने प्रतिभाग किया । इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष के शंकर दत्त त्रिपाठी, उपाध्यक्ष होशियार सिंह वल्दिया, सचिव. हर सिंह वल्दिया, कोषाध्यक्ष. प्रेम चंद, उप कोषाध्यक्ष. गोपाल सिंह मैनेजर. विक्रम चंद एवं संरक्षक मंडल में पूर्व अध्यक्ष भाजपा बिरेन्द्र सिंह वल्दिया एवम कैप्टन अनिल बिष्ट को चुना गया। रामलीला कमेटी के अन्य सदस्यों में हितेन्द्र वल्दिया, रघुवीर वल्दिया, विजय भट्ट, धीरज जोशी, राजेन्द्र वल्दिया, रविन्द्र वल्दिया, ललित पांडेय जीवन भट्ट, रमेश राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।