सोसाइटी को राज्यपाल द्वारा चैक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
डीहाट यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की सराहनीय कार्यो के लिए जानी जाने वाली संस्था सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह द्वारा चैक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि बीते लंबे समय से सज्जन लाल सोसायटी गरीब, असहाय, जरूरतमंदों की सेवा के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते आ रही है। सराहनीय कार्यों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्व. सज्जन लाल की धर्मपत्नी माधवी देवी को देहरादून राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल द्वारा 21 हजार का चैक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के सम्मानित होने पर जनपदवासियों ने संस्था सदस्यों को शुभकामनाएं दी है। इधर सोसायटी के संस्थापक कमल किशोर ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश प्रभारी शिवी चौळान सह प्रभारी नवनीत कौर और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्त्तर भुल्लर के अनुमोदन पर डीहाट यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी का डीडीहाट यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने विस्तार किया। नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एक उपाध्यक्ष , आठ महासचिव 11 जिला सचिव व दो सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाए गए हैं। जिसमें लक्ष्मण कुमार को जिला उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह को विस क्षेत्र उपाध्यक्ष, हरीश प्रसाद, नवीन कुमार, पुष्कर राम, तेज बहादुर, मंजुल राणा, भूपेश बसेड़ा, मुकेश सिंह और सूरज मेहता को महासचिव बनाया गया है। धीरज जोशी, जितेंद्र चंद, महेश पंचपाल, आशुतोष जोशी, त्रिलोक पवार, गोविंद कुमार, युधिष्ठिर लाल, महेश कुमार, मनोज कुमार, धीरेंद्र कुमार और हरीश सिंह को जिला सचिव बनाया गया है। नरेंद्र कुमार और विरेंद्र कुमार को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।