हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियोग्राफी व रील्स बनाना पड़ा मंहगा
15 के खिलाफ चालानी कार्रवाई

एक व्यक्ति के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 मई को एरेठा देवाल गांव निवासी भवन राम ने अपने पिता के हत्यारोपी महेंद्र ंिसह के खिलाफ एक तहरीर थराली थाने में दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पन्त द्वारा सम्पादित करते हुये अभियोग में एससी, एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं की वृद्धि की गयी। इसके उपरांत अभियोग की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह द्वारा सम्पादित की गयी।
पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के आदेशानुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुए आरोपी महेन्द्र सिह रावत को उसके घर ग्राम मौडा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पन्त, उप निरीक्षक विनोद सिह रावत, कांस्टेबल राकेश व राजेश शामिल थे।
मंदिर में वीडियोग्राफी व रील्स बनाना पड़ा मंहगा, 15 के खिलाफ चालानी कार्रवाई
वर्तमान में धामों में रील्स व वीडियोग्राफी के ट्रेंड के बढ़ते चलन के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने श्री बद्रीनाथ धाम मन्दिर परिसर की परिधि के 50 मीटर में वीडियोग्राफी व रील्स को प्रतिबन्धित किया गया। इसके दृष्टिगत आज बुधवार को थाना बद्रीनाथ पुलिस द्वारा मन्दिर परिसर में वीडियोग्राफी व रील्स बनाने वाले 15 व्यक्तियों के मोबाइल फोन 08 घंटे जब्त रखने व चालानी कार्यवाही करने के पश्चात बाद सख्त हिदायत के मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।