हर्ष : भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को लेकर जताया आभार
महासंघ के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

पिथौरागढ़ : प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिह रावत के प्रयासों को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों ने खुशी व्यक्त करते हुए आभार जताया है। यहां जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ संगठन के सचिव गोविंद सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत 3000 पदों पर नर्सिंग भर्ती को वर्षभर किया गया है, जिसमें 1564 पदों पर बीते 03 जनवरी 2023 को विज्ञापन जारी हुआ था और बीते 12 सितंबर 2023 को 1376 लोगों का चयन हो चुका है।

चयनित कर्मियों का वर्तमान में पुलिस वेरिफिकेशन चल रहा है जिनकी नियुक्ति होनी बाकी है और चिकित्सा शिक्षा मेडिकल कॉलेज के 1383 पदों का शासनादेश 27 सितंबर 2023 को जारी कर दिया गया है जिसका विज्ञापन बहुत जल्द होने वाला है कुल मिलाकर 3000 पदों पर नर्सिंग की भर्ती प्रक्रिया 12 वर्षो बाद शुरू की हुई है। इस दौरान महांसघ के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण कर चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह जिन्ना, जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, सचिव हरीश मेहता, उपाध्यक्ष नईम खान, बसंती धामी, ज्योति, भागीरथी, प्रियंका सिंह, दीपा नागरकोटि, पुष्पा, प्रियंका, पूजा, मंजुला, मिताली, रिचा, कंचन ओझा, भावना, नेहा, कंचन मेहर, तनुजा, हीना, ममता, उषा सहित संगठन सदस्य उपस्थित थे। इससे पूर्व कार्यक्रम के दौरान महासंघ के सचिव व कोषाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।