हितेश बने अध्यक्ष तो मनीष निर्विरोध बने महासचिव
तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण आयोजित
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में व्यापार संघ के चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गए। विजयी प्रत्याशियों द्वारा नगर में विजय जुलूस निकालकर सभी का आभार व्यक्त किया। आज हुए व्यापार संघ चुनाव में हितेश खाती व्यापार संघ अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दो बार के व्यापार संघ अध्यक्ष रहे हरीश सिंह धानिक उर्फ भीमा को 108 मतों के लंबे अंतराल से हराया। हितेश खाती को 455 मतों में से 261 मत मिले। हरीश सिंह धानिक को 153 जबकि बबलू पांडे को 34 मतों पर संतोष करना पड़ा।
07 मत अवैध पाएं गए। उपाध्यक्ष पद में कांटे की टक्कर मे जगदीश बोरा पांच मतों से विजय रहे। जगदीश बोरा को 228 हंसा पाठक को 223 मत मिले चार मत अवैध पाए गए। कोषाध्यक्ष पद पर पुष्कर खाती ने सीधी टक्कर में 46 मतों से विजय प्राप्त की। पुष्कर खाती को 249 और सुरेश उप्रेती को 203 मत मिले जबकि तीन मत अवैध मिले। महासचिव पद में मनीष बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित रहे। महिला उपाध्यक्ष पद पर मालती आर्या को मनोनीत किया गया । चामुंडा बैंकट हॉल में संपन्न हुए चुनाव मे परिणाम के बाद व्यापार संघ जिलाध्यक्ष जनक जोशी और जिला महामंत्री नवल रावल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई।
चुनाव संपन्न कराने में जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल, जिला संगठन मंत्री प्रदीप पंत, शंकर सिंह बोरा, दिगंबर रौतेला, ईश्वरीय दत जोशी, खुश देव कार्की, भूपेश पंत, किशन पाठक, नारायण बोरा, कल्याण सिंह धनिक रहें। शांति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। शपथ के बाद बिजयी प्रत्याशियों ने महाकाली मन्दिर दर्शन के बाद नगर में विजय जलूस निकाला।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरे में श्री राम यूथ क्लब द्वारा तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण आयोजित किया। जिसमे एनएसएस स्वयंसेवक आनंदी एकेडमी व पंडित बद्री दत्त पांडेय महाविद्यालय परिसर बागेश्वर के 270 से अधिक छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिला प्रशासन बागेश्वर के तत्वावधान में तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ब्लैक बेल्ट अंजलि ने बच्चों लड़कियों को आत्मरक्षा के के विस्तार से जानकारी देने के साथ अभ्यास कराया।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक सरस्वती वंदना सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक डा. दीपा कुमारी, प्राचार्य डा. भगवती नेगी, तनुजा खाती, तमन्ना कोठारी, प्रो. हेम चंद्र दुबे, डा. नेहा भाकुनी, प्रो. उमेश चंद्र, समाज सेवी अजय बेरी, दीपक खेतवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। एनएसएस प्रभारी डॉक्टर नेहा भाकुनी द्वारा संचालन किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।