BageshwarCrimeUttarakhand News

गला दबा कर महिला को जान से मारने का प्रयास

आरोप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक महिला के साथ गाली- गलौच, मारपीट व गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

बागेश्वर पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस एक महिला द्वारा थाना कपकोट में एक तहरीर देकर बताया गया कि बीते सोमवार की रात को आरोपी गोविंद मर्तोलिया द्वारा घर में घुसकर उनके साथ छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज व गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया।

 

तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में धारा 109, 352, 74 ,333,बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष कपकोट को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा आज बुधवार को आरोपी गोविंद सिंह मर्तोलिया, निवासी ग्राम तिमलाबगड़ (चीराबगड़) थाना कपकोट, उम्र 24 वर्ष को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

आरोप को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मंजू पंवार, हेड कांस्टेबल जीवन गिरी व कांस्टेबल अमजद खान शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते