CrimeUttarakhand News

शारीरिक व मानसिक रुप से अस्वस्थ किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला

आरोपी को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

शारीरिक व मानसिक रुप से अस्वस्थ एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अल्मोड़ा पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक सप्ताह पूर्व एक महिला ने धौलछीना थाने में उसकी शारीरिक व मानसिक रुप से अस्वस्थ नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी मोहित द्वारा दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी गई।

 

जिस पर थाना धौलछीना में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 332बी/62/64(2) (के) व पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष धौलछीना को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया।

 

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुए आरोपी मोहित, निवासी ग्राम बखरियां टाना को रेक की धार, धौलछीना से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक पूनम रावत, हेड कानि. सुरेन्द्र सिंह व गोपाल सिंह तथा कांस्टेबल धनी राम शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते