NainitalPoliceUttarakhand News

अपर उपनिरीक्षक के आकस्मिक निधन पर शोक व्याप्त

पार्थिव शरीर को शोक सलामी के साथ दी अंतिम विदाई

रिजर्व पुलिस लाईन में तैनात अपर उपनिरीक्षक अमर नाथ का आकस्मिक निधन हो गया। वे बीते दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

 

Uttarakhand News Image

उनके निधन का समाचार मिलते ही नैनीताल पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। रिजर्व पुलिस लाईन में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक सपु. अमर नाथ पुत्र श्री रामकरन निवासी-ग्राम.लोहडा, थाना.गरूबक्सगंज, पोस्ट-सहजौरा, जिला-राय बरेली (उत्तर प्रदेश) का शुक्रवार की रात आकस्मिक निधन हो गया।

Uttarakhand News Image

 

दिवंगत अमरनाथ वर्ष 1995 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद में नियुक्त हुए थे। इससे पूर्व उन्होंने उत्तरप्रदेश के जनपद जालौन, उन्नाव, देहरादून, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में तैनात रहकर अपनी सेवाएं दी थी। कैंसर रोग से पीड़ित होने के कारण बीते दिनों से अपर उपनिरीक्षक का हायर सेंटर पीजीआई लखनऊ से उपचार चल रहा था।

 

शुक्रवार की रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। नैनीताल पुलिस द्वारा पार्थिव शरीर को शोक सलामी देने के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा सहित पुलिस परिवार ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते