CrimeU S NagarUttarakhand News

एक ही परिवार की 03 महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

50 ग्राम स्मैक बरामद, नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसके तहत किच्छा पुलिस द्वारा एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर 50 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

 

उधमसिंह नगर पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा टीम द्वारा निकट टीचर्स कालोनी किच्छा से 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 ग्राम स्मैक, इलैक्ट्रानिक तराजू व नकदी 9,260 रुपये बरामद किये गये है। पांचों गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक बहेड़ी/बरेली क्षेत्र से लाते हैं।

 

आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में डोरीलाल पुत्र कृष्णा, उम्र 33 वर्ष, राजेश पुत्र महेन्द्र, उम्र 24 वर्ष, शकुन्तला देवी पत्नी कल्लु, उम्र 50 वर्ष, सुशीला पत्नी कृष्णा, उम्र 56 वर्ष व सुमन पत्नी विपिन, उम्र 22 वर्ष शामिल हैं।

 

पुलिस टीम में निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा, वरिष्ठ उ0नि0 उमेश कुमार, उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, अपर उ0नि0 जगदीश सिंह महर, कानि0 देवराज सिंह, कानि0 बृजमोहन सिंह, कानि0 अशोक कुमार, कानि0 बसंत जोशी, म0का0 गीता आर्य व म0का0 रेखा डालाकोटी शामिल हैं।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते