सुकन्या समृद्धि योजना संबंधी सरकारी धन का किया गबन
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरकारी धन/सुकन्या समृद्धि योजना से सम्बन्धित धन का गबन करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बागेश्वर पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट में शाखा डाकघर काफली रीमा में शाखा डाकपाल के पद पर कार्यरत आदित्य सिन्हा के खिलाफ सरकारी धन खाताधारको के सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित धनराशि 71,723 रुपयों के गबन के संबंध में चौकी रीमा/थाना कपकोट को प्राप्त तहरीर के आधार पर चौकी रीमा में आरोपी के विरूद्ध उपरोक्त के विरुद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा आज शनिवार को अभियोग से संबंधित वांछित आरोपी आदित्य सिन्हा, निवासी ग्राम पोस्ट नानंद जिला नालंदा बिहार, हाल निवासी ग्राम पोस्ट काफली रीमा थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 25 वर्ष को धारा . 409 प्च्ब् के तहत चौकी रीमा पुलिस द्वारा काफली से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उमेश रजवार, आरक्षी नवीन चन्द व आरक्षी चालक प्रकाश सिंह शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।