BageshwarCulturalUttarakhand News

सबसे लंबे बाल, बड़ा जूड़ा व बैलून प्रतियोगिता, तारा को तीज क्वीन का खिताब

हरियाली तीज पर कोतवाली परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा एसपी बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशन में कोतवाली परिसर में तीज त्यौहार का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम में तारा गोस्वामी को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भगवती नेगी धर्मपत्नी प्रताप सिंह नेगी, प्रतिसार निरीक्षक द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं, महिला कर्मियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों द्वारा रैंप वॉक कर तीज क्वीन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। युवतियों और महिलाओं द्वारा हरियाली तीज के लोकगीतों की धुन में थिरकर पर्व का आनन्द लिया गया।

 

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं मेहंदी, सोलह श्रृंगार, सबसे लम्बे बाल, सबसे बड़ा जूड़ा, बैलून प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। जिसमें उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम, बैलून प्रतियोगिता व सबसे बड़ा जूड़ा प्रतियोगिता में महिला आरक्षी मीना आर्या प्रथम, मेहंदी प्रतियोगिता में महिला होम गार्ड रोशनी प्रथम स्थान व सबसे लम्बे बाल प्रतियोगिता में महिला होमगार्ड प्रतिमा कठायत ने बाजी मारी।

 

तारा गोस्वामी को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। साथ ही प्रथम रनरअप नीमा, द्वितीय रनरअप व मधु सैनी को प्रदान किया गया। अतिथियों द्वारा अव्वल स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी, उप निरीक्षक मीना रावत, उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट, उप निरीक्षक आशा बिष्ट, उप निरीक्षक निर्मला पटवाल, महिला हेड कांस्टेबल शान्ति पंत आदि ने सहयोग दिया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते