एक नाबालिग बालिका से छेड़खानी व मारपीट
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी व मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत थाना क्षेत्रातंर्गत बीते दिनों सैन्दर्क, निवासी एक व्यक्ति द्वारा बताया गया की उसकी 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री के साथ गांव के ही रहने वाले नवीन सिंह द्वारा छेड़खानी तथा मारपीट की गयी।
तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 74/115 BNS तथा 7/8 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। आरोपी द्वारा पुलिस से बचने हेतु लगातार अपने ठिकानो को बदला जा रहा था तथा अलग-अलग नंबरों से फोन कर पीड़ित परिवार तथा गांव के लोगों को धमकाया जा रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुए आरोपी नवीन सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी सिफ्टी, सिमाड, पोस्ट सैंडर्क, थाना चंपावत उम्र 47 वर्ष को सुखीढांग क्षेत्र से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी थी।
पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी, उप निरीक्षक ललित पांडेय, महिला उप निरीक्षक राधिका भंडारी, एएसआई नरेंद्र सिंह नेगी व एसओजीटीम के एसआई मनीष खत्री, हेड कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल, कांस्टेबल उमेश राज व .कांस्टेबल विनोद जोशी शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।