दहेज हत्या मामले में मृतका के सास व ससुर गिरफ्तार
मृतका के पति को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।
दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के सास व ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति का पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
देहरादून पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते नौ जुलाई को मृतका की मां कान्ती देवी ने थाना रायपुर में एक तहरीर दी कि उनकी पुत्री मालती की शादी बीते तीन साल पूर्व को रोहित बिष्ट पुत्र दयाल बिष्ट निवासी मानव विहार नत्थुवावाला रायपुर देहरादून के साथ होने तथा शादी के बाद से ही पुत्री के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट व गाली गलौच किये जाने व बीते आठ जुलाई 24 को पुत्री के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या कारित करने की तहरीर सौंपी गई।
तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर धारा 80(2) बीएनएस 2023 पंजीकृत किया गया। मामले को गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा में पूर्व में दिनांक 11.07.2024 को मृतका के पति रोहित बिष्ट को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
अभियोग की विवेचना के दौरान आज पुलिस द्वारा मृतका के ससुर दयाल बिष्ट पुत्र पान सिंह बिष्ट व सास हेमा बिष्ट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद गौड, अपर उप निरीक्षक सुनील रावत, कनि किशन पाल व महिला हेड कांस्टेबल दमयन्ती शमिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।