
पिथौरागढ़ – टनकपुर हाइवे में बाराकोट के निकट बीते देर सायं फंसा सामान से भरा केंटर वाहन आज सुबह तक नहीं निकल पाया है जिस कारण यातायात अवरूद्ध हो गया और दोनों ओर दर्जनों वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
मार्ग बंद होने से कई यात्रियों सहित पिथौरागढ़ को आने वाले सब्जी आदि सामान के वाहन भी फंसे पड़े हैं। हाइवे बंद होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ – टनकपुर हाइवे में चंपावत जनपद के बाराकोट के निकट बीती देर टनकपुर से पिथौरागढ़ की और सामान ले आ रहा कैंटर मलबे में धंस गया, कई प्रयासों के बाद भी आज सुबह तक केंटर नहीं निकल पाया।
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार आज सुबह केंटर में भरे सामान को निकालने के बाद फंसे केंटर के निकलने की संभावना व्यक्त की गई है। पहाड़ी से मलबा आने का खतरा भी बना हुआ है। हाइवे बंद होने से दोनों ओर यात्रियों सहित वाहनों की कतार लग गई। मार्ग बंद होने के कारण फंसे कई यात्री अपने वाहनों से लंगी दूरी तय कर यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक फंसे केंटर को निकालने के प्रयास जारी थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।