आपरेशन रोमियो: पत्थरबाजों को लिया हिरासत में

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा आपरेशन रोमियो लगातार जारी है। जिसके तहत पुलिस ने रात हुड़दंग मचाने पर 03 युवकों को हिरासत में लिया है।
नैनीताल पुलिस मीडिया सैल हल्द्वानी से मिली जानकारी के अनुसार रात में मोटरसाइकिल में सवार 05 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ज्योति अवस्थी निवासी गैस गोदाम रोड, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी के प्रतिष्ठान व आवास में पथराव किया गया व गाली गलौच किया गया।
जिससे उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। महिला द्वारा दी गई तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। उक्त शिकायत व वायरल वीडियो का तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा संज्ञान लेते हुए, आरोपियों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने के फलस्वरूप *03 युवकों को हिरासत में लिया गया है।
मामले में कार्यवाही करते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही हेतु सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया गया व उक्त घटना में शामिल 03 युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की गयी है।
घटना में शामिल अन्य 02 की तलाश जारी है। मुकेश अग्रवाल उम्र 24 वर्ष, अक्षत क्वीरा उम्र 20 वर्ष व सुमित बिष्ट उम्र 19 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया है। पुलिस टीम उ0नि0 विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी, उ0 नि0 बलवंत सिंह कंबोज चौकी प्रभारी आरटीओ, एएसआई सुमित कुॅवर व का0 रविन्द्रखाती – का0 सुनील आगरी शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।