पिथौरागढ़ : नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले और 02 आरोपी गिरफ्तार
03 आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार

पिथौरागढ़ के गंगोलीहा क्षेत्र में बीत 11 अगस्त को गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना गंगोलीहाट आकर सूचना दी गयी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।
तहरीर पर थाना गंगोलीहाट में धारा 376(3), 504, 354 आईपीसी एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसपी रेखा यादव द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। जिस पर सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष गंगोलीहाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत से घटना के दिन से फरार नामजद तीन आरोपियों विनोद सिंह खाती, राहुल सिंह व गोपाल सिंह को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
मामले से सम्बन्धित 02 आरोपियों अमित सिंह खाती, निवासी मल्ला गर्खा कमल सिंह उर्फ कमलेश निवासी उपरोक्त को लाशघर तिराहा पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया । आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है । पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र राणा व राजेन्द्र चन्द, कांस्टेबल कमल तुलेरा शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।