पिथौरागढ़ : 05 लोगों को किया गिरफ्तार, वाहन भी किया सीज
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त पुलिस

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं केएस रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक हीरा सिंह डांगी व उप निरीक्षक ललित डंगवाल व टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक रजत कुमार व हेम देवलाल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रियंका मोनी व टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक चन्द्र प्रकाश को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उप निरीक्षक बसंत पंत व टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सुधीर सिंह खोलिया को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक कुंवर राम को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 74 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इधर पुलिस ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







