PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन के 125 दिन पूरे

आंदोलन के तहत कर्मियों द्वारा किया जा रहा है पौध रोपण

नियमितीकरण की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन लगातार जारी है। जिसके तहत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी की अगुवाई में मानसरोवर यात्री वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

 

इस दौरान दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज पौधारोपण आंदोलन को 125 दिन पूरे होने पर कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी इकाइयों में जहां कर्मचारी प्रतिकाई पांच पौधों के हिसाब से रोपण करेंगे वहीं कुमाऊं मंडल विकास निगम पिथौरागढ़ के कर्मचारी गुरना मंदिर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 125 पौधों का रोपण करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि कल समस्त कुमाऊं गढ़वाल मंडल में 1000 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। गुरूरानी ने कहा कि कुमाऊं गढ़वाल के कर्मचारी अपनी मांगों का शीघ्र समाधान करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित करेंगे । उन्होंने कहा कि उनके संगठन के द्वारा पौधा रोपण आंदोलन के तहत अब तक 30 हजार से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया है।

 

उत्तराखंड में यह पौधारोपण का आंदोलन एक नजीर बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण ना होने से कई कर्मचारी नियमित हुए बिना ही सेवानिवृत हो गए हैं। इस दैरान गुरूरानी ने शीघ्र नियमितीकरण नियमावली 2024 जारी करने की भी मांग की।

 

इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध उपलब्ध कराने के लिए दिनेश गुरु रानी ने वन विभाग का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वेद प्रकाश, पदम सिंह, शेर सिंह, हर सिंह, शोभाराम, विजय बोरा, दीपक गोपाल, विश्व, रचना सहित अन्य निगम कर्मी उपस्थित थे।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते