पिथौरागढ़ : अभिषेक ने किया जनपद का नाम रोशन
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में तबला वादन में किया प्रथम स्थान प्राप्त
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के प्रतिभाशाली युवा तबला वादक अभिषेक जोशी ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में तबला वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। बीते 10 से 14 नवंबर के बीच आयोजित इस महोत्सव मेंए शास्त्रीय वादन की प्रतियोगिता में उन्होंने तबला वादन में प्रतिभाग किया, जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल (ले. जन, सेवानिवृत्त ) गुरमीत सिंह व विशिष्ट अतिथि एडीजी अमित सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया। अभिषेक ने तबला वादन की प्रारंभिक शिक्षा अपने गुरु संदीप पांडे से प्राप्त की और वर्तमान में अजराड़ा घराने के जाने-माने तबला वादक उस्ताद परवेज हुसैन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अभिषेक ने विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी प्रस्तुति देकर सम्मान प्राप्त किया है।
इस प्रतियोगिता में अभिषेक को हारमोनियम पर लहरे की संगत आयुष कलखुड़िया ने दी। अभिषेक ने अपने गुरुजनों और परिवार का आभार व्यक्त करते हुए अपने भविष्य के लक्ष्य को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहने का बात कही। युवा महोत्सव में पिथौरागढ़ की निशा खड़ायत ने शास्त्रीय गायन की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।