पिथौरागढ़ : चेक बाउंस मामले में आरोपी गिरफ्तार
वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान

पिथौरागढ़ के जाजरदेवल क्षेत्र में चेक बाउंस के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा वारण्टी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष रावत द्वारा वारण्टी आरोपी जगदीश चन्द्र खर्कवाल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के मामले में वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी उपस्थित नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







