CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई में लाखों की चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से कुल 958 ग्राम चरस हुई बरामद

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार व सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत जिला मुख्यालय के निकट जाजरदेवल क्षेत्र में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना पर एक आरोपी को 958 ग्राम चरस के साथ दबोच लिया।

 

पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे व प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कस्बा जाजरदेवल में चम्बू गली में आरोपी मोहम्मद नईम पुत्र मो. अनीस निवासी ग्राम गैठना थाना जाजरदेवल, उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिससे 958 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी से बरामद चरस के बारे में पूछताछ कर चरस तस्करी में लिप्त अन्य लोगों के बारे में पुलिस द्वारा जानकारी ली जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गय। बरामद चरस की की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1,92,000 रूपए आंकी गई है। पुलिस टीम में प निरीक्षक आशीष रावत, हेड कांस्टेबल अनिल मर्तोलिया, अशोक बुदियाल, कांस्टेबल सतेन्द्र सुयाल व गोविन्द सिंह शामिल थे

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते