PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अर्जुन अध्यक्ष, भूपाल मंत्री व शत्रुघ्न बने कोषाध्यक्ष

प्राथमिक शिक्षक संघ की डीडीहाट इकाई का गठन

पिथौरागढ़ में प्राथमिक शिक्षक संघ की डीडीहाट इकाई का अधिवेशन विभिन्न विषयों पर चर्चा करने व नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संपन्न हो गया। अधिवेशन में शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा के साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 

जिसमें अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह कन्याल, मंत्री पद पर भूपाल सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष पद पर शत्रुघ्न सिंह चुने गये हैं। अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह कन्याल 36 मत व प्रतिद्वंदी अशोक खड़ायत को 24 मत प्राप्त हुए। 12 मतों से अर्जुन कन्याल विजयी रहे। मंत्री भूपाल सिंह चौहान निर्विरोध चुना गया।

 

कोषाध्यक्ष पद पर शत्रुघ्न सिंह को 36 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी को 20 मत प्राप्त हुए। 16 मतों से शत्रुधन सिंह को कोषाध्यक्ष पर पर विजयी रहे। कार्यकारिणी के लिए अठारह पदों पर चुनाव कराया गया। चुनाव तदर्थ समिति के अध्यक्ष ललित बसेड़ा, निर्वाचन पर्यवेक्षक एनडी पंत व मोहम्मद समीम व निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य जीआइसी डीडीहाट की देखरेख में संपन्न हुए। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दियाए मंत्री जेपी वर्माए कोषाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते