पिथौरागढ़ : बिजेंद्र निर्विरोध अध्यक्ष और देवराज को जिला मंत्री की जिम्मेदारी
यूएफओएमएसए का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन पिथौरागढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन जिला पंचायत सभागार में आज सम्पन्न हो गया। अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें बिजेंद्र लुंठी को निर्विरोध अध्यक्ष और देवराज कन्याल को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यहां जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा एवं विशिष्ट जगत सिंह खाती ने दीप प्रवजलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को फेडरेशन के मंडल महामंत्री सौरभ चंद जिला संरक्षक एमसी जोशी राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण रावल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप भट्ट फैशन के संरक्षक एमसी जोशी चारु चंद्र जोशी, मीना सार्की, रमा पंत, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज पंत दिनेश गुरुरानी ,जेपी यादव, मोहनलाल वर्मा आदि ने सभा को संबोधित किया।
अधिवेशन के द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें सर्वसम्मति से विजेंद्र लूटी को जिला अध्यक्ष, देवराज सिंह को जिला महामंत्री, एस भट्ट, प्रकाश जोशी, वंदना भट्ट को उपाध्यक्ष एवं शिव शंकर जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया, जबकि मुकेश पांडे एवं विजय पांडे को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
राजकुमार भंडारी, दीप जोशी एवं धीरज ओझा को संगठन मंत्री बनाया गया और रोहित उप्रेती को कोषाध्यक्ष, जबकि मोहन मेहता को ऑडिटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से मोहनलाल वर्मा एवं एवं एमसी जोशी को संरक्षक चुना है इस मौके पर सभी 42 विभागों के मिनिस्ट्रियल कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित लोगों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।