पिथौरागढ़ : दो किलो से अधिक चरस का मामला, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी पर पांच हजार रूपये का ईनाम था घोषित

पुलिस ने सर्विलांस टीम के अथक प्रयासों के चलते दो किलो से अधिक चरस के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 2022 से कोतवाली अस्कोट क्षेत्र से फरार आरोपी उमेश सिंह कोरंगा, निवासी ग्राम हिमखोला, छरमा छलासू, धारचुला को गिरफ्तार किया था। 30 अप्रैल 2022 को कोतवाली अस्कोट पुलिस ने वन विभाग बैरियर ऊंचाकोट के पास में एक आरोपी हरीश सिंह को कुल 2.078 किग्रा. चरस के साथ गिरफ्तार किया था तथा उमेश सिंह मौके से भाग गया था।
दोनों आरोपियों के विरूद्ध कोतवाली अस्कोट में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। आरोपी उमेश सिंह कोरंगा उपरोक्त के ऊपर 05 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। एसपी रेखा यादव के निर्देशन में सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलता रहा।
पुलिस टीम द्वारा किये गए लगातार प्रयासों और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को लिन्ठ्यूड़ा तिराहे के पास पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विजेन्द्र शाह, उ0नि0 मेघा शर्मा, उ0नि0 बसन्त पन्त, हे0का0 आन सिंह, का0 गणेश तिवारी, का0 कविन्द्र सिंह, सर्विलांस सैल से हे0का0 हेम चन्द्र सिंह और का0 कमल तुलेरा शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।