पिथौरागढ़ : नवाचार के माध्यम से पहचाने जाने वाले चंद्रशेखर को शैलेश मटियानी पुरस्कार
सीमांतवासियों ने दी शुभकामनाएं, अन्य चयनित शिक्षकों की सूची

सीमात जनपद पिथौरागढ़ के प्राथमिक विद्यालय जाजर चिंगरी के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर जोशी को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षा पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सीमांत में खुशी की लहर है। उनके पुरस्कार के लिए चयनित होने पर अधिकारियों सहित शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं।
आगामी पांच सितंबर को उन्हें राज्यपाल द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि भारत नेपाल सीमा पर स्थित प्राथमिक विद्यालय जाजर चिंगरी में तैनात प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर जोशी ने मिड.डे.मील में कई नए प्रयोग कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मध्यांह भोजन को पौष्टिक बनाने के लिए उन्होंने विद्यालय में ही मशरूम का उत्पादन शुरू किया।
स्कूली बच्चों को मशरूम परोसने, बच्चों को इसके उत्पादन की तकनीक सिखाने के लिए इस नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। बिहार सहित कई अन्य राज्यों ने ने भी इस नवाचार को अपने विद्यालय में लागू किया है। इसके लिए पूर्व में चंद्रशेखर जोशी को राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कृत किया जा चुका है। प्रधानाध्यापक के इन्ही सराहनीय कार्यो को लेकर उन्हें इस वर्ष के शैलेश मटियानी शिक्षा पुरस्कार के लिए चुना गया है।
साथ ही प्रदेश के अन्य चयनित शिक्षकों की सूची……..
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।