पिथौरागढ़ : कैप्टन भीम सिंह बोहरा के निधन पर शोक
पूर्व सैनिको ने की श्रद्धांजलि अर्पित

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के तिलढुंगरी क्षेत्र के रहने वाले कैप्टन भीम सिंह बोहरा का सोमवार को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूर्व सैनिकों में शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व सैनिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के तिलढुकरी क्षेत्र में रहने वाले भीम सिंह बोरा वर्ष 1953 में भारतीय सेना की सप्लाई कोर में भर्ती हुए। उन्होंने वर्ष 1962, 65 और 1971 में हुए युद्ध में भाग लिया। वे वर्ष 1981 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति हुए और आजीवन समाजसेवा में सक्रिय रहे। स्थानीय रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पूर्व सैनिकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में कैप्टन नवीन गिरी,कैप्टन शेर सिंह, कैप्टन लक्ष्मण सिंह, हयात सिंह, ललित सिंह सेना मेडल, आनंद सिंह, रमेश सिंह महर, देवी दत्त, धर्म सिंह, राजेंद्र सिंह, गिरधर खनका व अन्य पूर्व सैनिकों सहित कई लोग शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।