PithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक
शोक सभा का आयोजन

पिथौरागढ़ सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता जीवन देवलाल, 46 वर्ष का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर तमाम कर्मचारी और शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
यहां जिला मुख्यालय में गुरूवार को आयोजित हुई शोक सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप भट्ट, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी, जिला महामंत्री देवराज कन्याल, एसडी भट्ट, दीपक वर्मा, प्रवीण रावल, सौरभ चंद, एमपीएस डोभाल, प्रकाश जोशी, केएस अधिकारी सहित तमाम कर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।