पिथौरागढ़ : पूर्व सैनिक के निधन पर शोक व्यक्त
पूर्व सैनिक संगठन की श्रद्धांजलि अर्पित

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के निकट गैठना (जाजरदेवल) निवासी 75 वर्षीय पूर्व सैनिक गणेश दत्त भट्ट का बीते दिवस निधन हो गया। वे बीते दिनों से कुछ अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूर्व सैनिकों में शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व सैनिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिक गणेश दत्त भट्ट फरवरी 1967 में बंगाल इंजीनियर ग्रुप में चयनित हुए। वर्ष 1971 युद्ध के दौरान खेमकरण सेक्टर में उन्होंने दुश्मनों से लोहा लिया। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर, अरूणांचल प्रदेश जैसे दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवायें दी।
बीते दिवस बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलने पर पूर्व सैनिक भुवन चंद्र जोशी, नारायण दत्त पांडे, हरीश उप्रेती, जीवन चंद्र जोशी, चूड़ामणि पांडे, आन सिंह, संजय कोहली सहित कई पूर्व सैनिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।