पिथौरागढ़ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाए कई गंभीर आरोप
सीमांत की जनता की अनदेखी कर रही सरकार, पत्रकारों से वार्ता

भाजपा सरकार में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं और सरकार इस मामले को लेकर कतई गंभीर नहीं है। महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा सरकार के कई नेताओं पर दुराचार सहित कई गंभीर आरोप लग रहे हैं, पर सरकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने पिथौरागढ़ पहुचकर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर सीमांत के लोगों की अनदेखी सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि देश भर से यहां आ रहे लोग ओल्ड लिपू से कैलास के दर्शन कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जो सराकर सीमांत के लोगों की उपेक्षा को दर्शाता है।
कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी.बेटी का रिश्ता रहा है लेकिन केंद्र सरकार नेपाल के साथ रिश्तों को सामान्य नहीं रख पा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कहा महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा के तमाम नेताओं पर दुराचार के आरोप लग रहे हैं, भाजपा के नेता लोगों का ध्यान दूसरी ओर भटकाने के लिए बाहरी लोगों को अपराध करने की छूट नहीं देने के बयान दे रहे हैं।
वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर विधायक मयूख महर, पूर्व विधायक रंजीत रावत, दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, खीमराज जोशी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।