पिथौरागढ़ : निर्माणाधीन मेडिकल कालेज पहुंचे जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी
निर्माण कार्यो के बारे में ली जानकारी

पिथौरागढ़ के मोस्टामानू में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यो की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण एजेंसी के साथ निर्माण को लेकर आवश्यक चर्चा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा उपाध्यक्ष इंदर लुंठी, शैलेंद्र खर्कवाल, गोविंद सौन ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के विभिन्न ब्लाक आदि कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रशांत ने मेडिकल कालेज में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 2025 तक मेडिकल कालेज के सभी कार्य पूरे कर लिये जायेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि मेडिकल कालेज पिथौरागढ़ जिले का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई है। प्रदेश सरकार जल्द से जल्द मेडिकल कालेज शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
जिला उपाध्यक्ष इंदर लुंठी ने कहा कि मेडिकल कालेज बन जाने से पिथौरागढ़ के साथ ही आसपास के जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेडिकल कालेज का जल्द से जल्द संचालन शुरू करना चाहते हैं। इस मौके पर भाजपा के अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।