पिथौरागढ़ : पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित हुए डा. अवस्थी
सीमांतवासियों ने जताई खुशी

सीमांत जनपद मुख्यालय के बजेटी क्षेत्र के रहने वाले जल संरक्षण को समर्पित नौला धरा बचाओ अभियान के संयोजक डा. पीताम्बर अवस्थी को राज रचना कला एवं साहित्य परिषद् रायपुर छत्तीसगढ़ में मिला पर्यावरण संरक्षण सम्मान 2024 से सम्मानित किए जाने से यहां सीमांत में खुशी की लहर है।
गौरतलब है कि डा. अवस्थी बीते लंबे समय से नौलों धारों के संरक्षण एवं जल है तो कल है मुहिम चला कर लोगों को जागरूक करने के साथ चौड़ी पत्ती वाले पौधरोपण अभियान चलाने व उनके संरक्षण का संकल्प दिलाने की पर बल देते आ रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों तथा गौरंगचौड विद्यालयों में पहुंचकर एक हजार से अधिक पौधों का रोपण किया है जिनमें फल व औषधि युक्त पौध शामिल हैं। इसके साथ उन्होंने नौलों धारों की सफाई कर लोगों को जल के महत्व की जानकारी देते हुए बर्षा जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया।
डाक्टर अवस्थी का कहना है कि समय रहते हम चेते नहीं तो आने वाले समय में जल संकट गंभीर हो जायेगा। डाक्टर अवस्थी बीत लम्बे समय से नौलों धारों संरक्षण के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान एवं नशामुक्ति अभियान भी चला रहे हैं , जिसके सार्थक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। उनके लोगों को जागरूक करने के लिए पर्यावरण संरक्षण पर हिमालय एवं उत्तराखण्ड के परम्परागत जल स्रोतों पर पुस्तक तैयार कर निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
परिषद के अध्यक्ष राम नारायण साहू राज ने सम्मानित करते हुए कहा कि डॉक्टर अवस्थी लम्बे समय से पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रहे हैं उनके सम्मानित होने पर हम भी गौरवान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में सुमित्रा साहू ने भी डा. अवस्थी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास निरंतर होने चाहिए तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है। डाक्टर अवस्थी के सम्मानित होने पर होने पर जनपद के बुद्धिजीवियों, साहित्यकारो, कवियों तथा जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।