PithoragarhSocialUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सराहनीय कार्यो को लेकर डा. अवस्थी को पुष्प वर्षा के साथ किया सम्मानित

बीते लंबे समय से लोगों को करते आ रहे हैं जागरूक

बीते लंबे समय से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ सहित अन्य जनपदों व पड़ोसी देश नेपाल में नशा मुक्ति, बेटी बचाओ व पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करते आ रहे डा. पीतांबर अवस्थी को चंडाक के सिकड़ानी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ सम्मानित किया गया।

 

शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त डाक्टर अवस्थी लगातार समाजसेवा के कार्यो मंें जुटे रहते हैं। उन्होंने अपने आवाास पर ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय की स्थापना कर बच्चों को पुस्तकों ही नहीं अपितु अपने संसाधनों से कापी, डेªस तथा शुल्क भी दे कर प्रोत्साहित किया है जिससे आज कई बच्चों को अपने जीवन में अच्छी सफलता मिली है।

 

समाज सेवा के साथ ही डा. अवस्थी साहित्य लेखन क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य करते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं। जिसमें नशे पर लिखी पुस्तक बहुत ही जनपयोगी है इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा पशु बलि निषेध पर भी बहुत काम किया है।

 

डा. पीताम्बर अवस्थी समय-समय पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं तथा अन्य जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं उनका मानना है कि मानव सेवा ही सर्वोपरि धर्म है। वे प्राणियों को अपना मित्र मानते हैं सभी जीवों में ईश्वर का वास होता है। इसलिए हर प्राणी पर दया का भाव रखना चाहिए।

 

डाक्टर अवस्थी श्री कृष्ण भगवान के परमभक्त है वे गीता दर्शन पर बहुत विश्वास करते हैं तथा गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर जन जागरण का कार्य करते हैं इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु उन्होंने अपने निजी प्रयास से योगेश्वर श्रीकृष्ण मन्दिर सिकडानी चण्डाक में स्थापित किया है जहां नियमित रूप से श्रद्धालु जन आते और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

 

इसी के साथ सभी लोगों को नशामुक्त जीवन यापन करने को प्रेरित करते हैं उनका मानना है कि व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी वह धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की साधना कर सकता है। डाक्टर अवस्थी की सतत् साधना व जनोपयोगी कार्यों को देखते हुए ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया जो सभी के लिए प्रेरणा दायी है। कार्य क्रम में पुष्कर सिंह, कुसुम देवी, सोम्या, सुमन विष्ट, कलावती देवी, मंजुला अवस्थी, संजय सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर डा. अवस्थी द्वारा आयोजन को लेकर सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते