पिथौरागढ़ : गहरी खाई में गिरी बुजुर्ग महिला
पुलिस टीम ने घायल बुजुर्ग महिला को तुरन्त किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट के उपराड़ा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला अचानक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में गिरी बुजुर्ग महिला को रेस्क्यू कर अस्पाल भिजवाया।
बीते दिवस गंगोलीहाट के उपराड़ा निवासी प्रकाश पंत गंगोलीहाट थाने में सूचना दी कि उनकी 80 वर्षीय मां पहाड़ी से खाई में गिर गई है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी टीम के साथ उपरारा दसाईथल की दुर्गम पहाड़ी में पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस टीम द्वारा आपदा उपकरणों की सहायता से मशक्कतों के बाद खाई में उतर कर बुजुर्ग महिला को सकुशल खाई से निकाला और महिला को प्राथमिक चिकित्सा के लिए थाने के सरकारी वाहन से ले जाकर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए बुजुर्ग महिला के परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया। रेस्क्यू टीम अपर उप निरीक्षक नरेन्द्र पाठक, हेड कांस्टेबल देश दीपक सिंह, राजेन्द्र चंद, कांस्टेबल श्रवण कुमार, वीरेन्द्र जोशी, चालक आन सिंह व होम गाई धर्मेन्द्र कुमार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।