पिथौरागढ़ : हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर लगाई भोलेनाथ से गुहार
मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भगवान भोलेनाथ से गुहार लगाते हुए हिसां में मृत आत्माओं की शांति के लिए पूर्व सैनिक संगठन ने प्रार्थना की। पिथौरागढ़ के निराडि शिव मंदिर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई।
इस दौरान संगठन द्वारा बांग्लादेश हिंसा में मृत लोगों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि भारत देश ने हमेशा वसुदेव कुटुंबकम की परंपरा को निभाते हुए विश्व को अहिंसा का संदेश दिया है। आज बांग्लादेश में निवासरत हिंदू गंभीर संकट में है और भीषण हिंसा का सामना कर रहे हैं।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों व परिजनों ने मंदिर भगवान भोलेनाथ से हिंदुओं की सुरक्षा की गुहार लगाई। पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में कहा कि यदि धर्म की रक्षा के लिए उन्हें हथियार भी उठाने पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि बांग्लादेश सीमा पर 1971 जैसी स्थितियां बन रही है देश की सुरक्षा के लिए जरूरी हो तो सरकार को उस पर अमल करना चाहिए। पूर्व सैनिक भी सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इस अवसर पर कैप्टन रामदत्त, रमेश सिंह महर, नारायण सोराडी, लक्ष्मण देउपा, ललित सिंह सेना मेडल, विक्रम सिंह सेना मेडल, गिरधर सिंह, शेर सिंह सहित कई पूर्व सैनिक तथा मातृशक्ति उपस्थित थी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।