PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : गीता व गणेश को मिली अध्यक्ष व महामंत्री की जिम्मेदारी

शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी व अधिवेशन

अनु जा-जन जा शिक्षक एसोसिएशन पिथौरागढ़ की शाखा डीडीहाट में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी तथा अधिवेशन संपन्न हो गया। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष पद गीता कोहली और महामंत्री की जिम्मेदारी गणेश प्रसाद को मिली।

 

बीआरसी डीडीहाट के सभागार में हुई संगोष्ठी का उद्घाटन ब्लॉक प्रशासक बबिता चुफाल ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में शिक्षक एसोसिएशन के शिक्षकों की शैक्षिक उन्नयन के लिए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा के गिरते स्तर के लिए विद्यालयों का मुखिया विहीन होना बताया। कहा कि पूरे प्रदेश में 90 प्रतिशत से अधिक विद्यालय प्रधनाचार्य विहीन चल रहे है। ऐसे में केवल शिक्षकों से ही शिक्षा में गुणात्मक सुधार की आशा गलत है।

 

दूसरे सत्र में ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर गीता कोहली, उपाध्यक्ष पद पर रजनी, महामंत्री पद पर गणेश प्रसाद जबकि कोषाध्यक्ष पद पर शंकर लाल निर्वाचित हुए। ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुनीता लोहिया को महिला उपाध्यक्ष तथा खिला गौतम को संगठन सचिव महिला की जिम्मेदारी दी गयी।

 

एसोसिएशन के महामंत्री बीआर कोहली ने बताया कि शिक्षक एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद पर महिला निर्वाचित हुईं है। यह संगठन के प्रति महिलाओं और शिक्षकों का बढ़ता विश्वास को दर्शाता है। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने विजयी शिक्षक प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई तथा सभी का आभार जताया।

 

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र प्रमुख हरेन्द्र चुफाल, निवर्तमान सभासद दीपक कन्याल, मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र गवासिकोटी, काशी राम गौतम, भूपेंद्र राम आर्या, बलवीर प्रसाद, गिरीश प्रसाद, आनन्द स्वरूप, सूर्य प्रकाश कालाकोटी, भगवती प्रसाद, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, विपिन कुमार, बसन्त कुमार, सुनीता, विद्या, उमा आर्या, शोभा लोहिया सहित कई शिक्षक मौजूद थे। संचालन गोविंद राम आर्या द्वारा किया गया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते