पिथौरागढ़ : बेसहारा विक्षिप्त को सहारे की आवश्यकता
स्थानीय लोगों ने की अनाथालय भेजने की मांग

पिथौरागढ़ थल कस्बे में बीते लंबे समय से एक विक्षिप्त इधर-उधर भटक रहा है। वर्तमान में बढ़ती ठंड के चलते स्थानीय लोग विक्षिप्त की मदद कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से विक्षिप्त को अनाथालय भेजने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते लंबे समय से कस्बे में भटक रहे मानसिक रोगी की उम्र लगभग 50 लग रही है। वह कभी रामगंगा नदी के घाट पर तो कभी थल बाजार के दुकानों के बाहर रात गुजार रहा है। वर्ममान में कड़ाके की ठंड होने से वह पिछले एक सप्ताह से बीमार होकर बेसुध पड़ा है। जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हई है।
दुकान के बाहर बेसुध पड़े होने पर स्थानीय समाजसेवियों ने उसे बिस्तर मुहैया कराया और उसके बाल व दाड़ी कटवा कर उसकी देखभाल की। कुछ लोग उसे दोनों समय का भोजन भी दे रहे हैं। साथ ही उसे अस्पताल पहुंचाकर उपचार भी कराया गया। विक्षिप्त व्यक्ति कुछ बोलता नहीं है वह कहां से आया और किस जगह का रहने वाला है यह भी किसी को पता नहीं है।
कस्बे लोगों में यह चर्चा है कि यह व्यक्ति पूर्व में कोई बड़ा ठेकेदार रहा था।चार साल पूर्व एक महंगी कार से उतर कर एक व्यक्ति को इसके पैर छूते कुछ लोगों ने देखा था। इसकी गंभीर हालत को देखते हुए लोगों ने जिलाधिकारी से विक्षिप्त व्यक्ति को किसी अनाथालय में भेजने का निवेदन किया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।