पिथौरागढ़ : हीरा अध्यक्ष, महावीर मंत्री और आभा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई के चुनाव

पिथौरागढ़ के धारचूला प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई के चुनाव और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी संपन्न हो गई। इस दौरान ब्लाक कार्यकारिणी के सभी 18 पदों पर निर्विरोध चुनाव कराए गए। खंड शिक्षा अधिकारी आशा राम की उपस्थिति में हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षा की बेहतरी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
दूसरे सत्र में जिला तदर्थ समिति के अध्यक्ष ललित बसेड़ा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, निर्वाचन अधिकारी धर्मराज भट्ट, पर्यवेक्षक एनडी पंत, मो.शमीम, ब्लाक पर्यवेक्षक पुष्कर सिंह और जगदीश प्रसाद की देखरेख में चुनाव संपन्न कराये गये। जिमें हीरा बम को अध्यक्ष, महावीर सिंह धामी को महामंत्री और आभा फकलियाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीम सिंह वनग्याल, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह गर्ब्याल, हिरेंद्र कुटियाल मनोज कुमार, मनोज जोशी व हीरा बिष्ट, संयुक्त मंत्री पूरन सिंह ठगुन्ना, उप मंत्री जशोदा रौतेला, संगठन मंत्री किशन नबियाल, कमला जोशी, पुष्प गर्ब्याल, भागीरथी दानू व नारायण सिंह ऐरी प्रचार मंत्री पुष्पा गुंरग, लक्ष्मण राम, आनंद मेहता व कल्याण सिंह, लेखाकार रजनी नपंच्याल, लेखा निरीक्षक बीर सिंह धामी और बतौर सदस्य सुरेंद्र रमतथ्वाल, पुष्पा तितियाल, शंकर दत्त भट्ट, महेंद्र सिंह धामी, लक्ष्मण सिंह कुंवर, सरोज जुमाल व रूप सिंह बिष्ट को चुना गया।
सभी 18 पदों पर निर्विरोध चुनाव कराये गये। जिला तदर्थ समिति के अध्यक्ष ललित बसेड़ा ने बताया कि जिले के सभी आठ विकासखंडों की इकाई की कार्यकारिणी गठन कर दिया गया है अब शीघ्र ही जिला इकाई के चुनाव कराये जायेंगे। इस अवसर पर हरीश पंत सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।