पिथौरागढ़ : खस्ताहाल मार्ग नहीं सुधरने पर आंदोलन का मार्ग अपनाने का मन
जल संस्थान से सिरथाम को जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ताहाल
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।
पिथौरागढ़ के डीडीहाट में जल संस्थान से सिरथाम को जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ताहाल होने से स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क कीचड़युक्त होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जिस कारण स्कूली बच्चे, बुजुर्गो सहित अन्य लोगांे को खस्ताहाल मार्ग में जान हथेली पर रखकर आवागमन करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने शीघ्र सड़क सुधारे जाने की मांग की है। जल संस्थान.सिरथाम मोटर मार्ग लंबे समय से दयनीय हालत में है। हल्की सी बारिश होने से सड़क कीचड़युक्त हो जाती है। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में कई दुपहियां वाहन चालक व राहगीर मार्ग में रपटने से चोटिल हुए हैं। वर्तमान में हो रही बारिश के कारण मार्ग की हालत और भी खराब होते जा रही है, जिससे आवागमन करने वालों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासी कई बार खस्ताहाल सड़क को सुधारे जाने की मांग करने आ रहे हैं पर इस दिशा में विभाग द्वारा कोई पहल नहीं होने से अब क्षेत्रवासियों ने आंदोलन का मार्ग अपनाने का मन बनाया है। परेशान हुए क्षेत्रवासियों ने सड़क की हालत शीघ्र नहीं सुधारे जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।