PithoragarhSocialUttarakhand News

पिथौरागढ़ : उच्च हिमालय से 549 बैग कचरा एकत्र कर लौटी संयुक्त टीम

आदि कैलास और ऊं पर्वत क्षेत्र में बढ़ रहा है प्लास्टिक कचरा

उच्च हिमालयी क्षेत्र में फैले कूड़े को एकत्र करने गई संयुक्त टीम ने सफाई अभियान चलाते हुए 549 बैग कचरा एकत्र किया। साथ ही इस दौरान सदस्यों द्वारा वहां निवासरत लोगों व पर्यटकों को सफाई के प्रति जागरूक किया। आदि कैलास और ऊं पर्वत क्षेत्र में पर्यटकों की तादात बढ़ने के साथ ही प्लास्टिक कचरे की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है।

 

पर्यावरणीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील इस क्षेत्र के लिए स्थितियां काफी गंभीर हो सकती हैं। आईएमएफए सुलभ इंटरनेशनल और आइस संस्था की संयुक्त टीम ने 10 दिन में इस क्षेत्र से 549 बैग कूड़ा एकत्र किया। टीम इस कूड़े को धारचूला ले आई है।
भारतीय पर्वतारोहण संस्थानए सुलभ इंटरनेशल और आइस संस्था की संयुक्त टीम 10 अक्टूबर को उच्च हिमालय में सफाई अभियान के लिए पहुंची।

 

टीम में शामिल सदस्यों ने गुंजी, नावी, रौंगकोंग, कुटी, ज्योलिंगकांग, गौरी कुंड, पार्वती सरोवर, सिनलपास, कालापानी और नावीढांग से प्लास्टिक रैपर, प्लास्टिक बोतल, लिकर बोतल, कैन आदि एकत्र किये। कूड़े को एकत्र कर धारचूला लाकर निस्तारण के लिए नगर पालिका को सौंपा गया।

 

टीम का नेतृत्व करने वाले पर्वतारोही पुरमल धर्मशक्तू ने क्षेत्र की स्थितियां ठीक नहीं बताई हैं। कहा कि प्लास्टिक इस क्षेत्र के लिए बेहद खतरनाक है। भविष्य में यह गंभीर चुनौतियां खड़ी कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का प्लास्टिक ले जाये जाने पर रोक लगाने की जरूरत है।

 

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान इस संंबंध में स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया गया। टीम में प्रसिद्ध पर्वतारोही सविता महतो सुलभ इंटरनेशलन के पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रही। दल में एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल, वासू पांडेय, शुभम पार्की, राहुल भट्ट, नरेंद्र सिंह, अभिषेक भंडारी, तनुजा चुफाल, पल्लवी खर्कवाल, विकास और मनोज शामिल थे ।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते