पिथौरागढ़ : कवींद्र अध्यक्ष, पुष्कर मंत्री व कल्पना बनी निर्विरोध कोषाध्यक्ष
प्राथमिक शिक्षक संघ की मूनाकोट इकाई का गठन

पिथौरागढ़ में प्राथमिक शिक्षक संघ की मूनाकोट इकाई का अधिवेशन विभिन्न विषयों पर चर्चा करने व नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संपन्न हो गया। अधिवेशन में शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा के साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष पद पर कविंद्र लाल, मंत्री पद पर पुष्कर खड़ायत और कोषाध्यक्ष पद पर कल्पना शाही निर्विरोध चुने गये हैं। अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवार धन्नाथ गोस्वामी एवं मंत्री पद की उम्मीदवार चंचला सामंत का प्रपत्र अर्ह नहीं पाया गया। कार्यकारिणी के लिए अठारह पदों पर चुनाव कराया गया।
चुनाव तदर्थ समिति के अध्यक्ष ललित बसेड़ा, निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रमोद जोशी व व एनडी पंत, निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य श्री कापड़ी में देखरेख में संपन्न हुए। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, मंत्री जेपी वर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, देवेंद्र बिष्ट, हरीश पंत सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।