पिथौरागढ़ : केके को अध्यक्ष और त्रिलोक को महामंत्री की जिम्मेदारी
शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन

पिथौरागढ़ के धारचूला बीआरसी सभागार में उत्तराखंड अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें केके नवियाल को अध्यक्ष और त्रिलोक सिंह गर्ब्याल को महामंत्री चुना गया।
बीआरसी सभागार में आयोजित संगोष्ठी के पहले सत्र में शैक्षिक गोष्टी में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षा में उन्नयन सम्भव नहीं है जिसके लिए बैक लॉग भरने की मांग की। खण्ड शिक्षा अधिकारी डीएल आर्या ने संगोष्ठी को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को समाज के साथ तालमेल बनाकर छात्र संख्या बढ़ाने का कार्य करना चाहिए।
दूसरे सत्र में संगठन के लिए चुनाव कराए गये जिसमें अध्यक्ष केके नवियाल, उपाध्यक्ष रजनी नपच्याल लक्ष्मण राम वर्मा, महामंत्री त्रिलोक सिंह गर्व्याल और जगदीश प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने चुने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। शिक्षकों में संगठन के प्रति उत्साह को देखते हुए ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए भीम सिंह संरक्षक, शकुंतला टम्टा मनोज कुमार नगन्याल उपाध्यक्ष, जसौदा व मोहन दानू को संगठन सचिव, पुष्पा गर्व्याल संयुक्त मंत्री, सुरेंद्र राम रमतियाल, आय व्यय निरीक्षक, कविता ढकरियाल को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
जनपद कार्यकारिणी में हिरन्दा कुटियाल को महिला उपाध्यक्ष तथा आभा फकलियाल को संगठन सचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गवासिकोटी, संगठन की जिला कार्यारिणी के राम प्रसाद, बबलु, राम सिंह ह्यांकी, कैलाश, निर्मला घुनियाल, माया फिरमाल, सुनीता गर्व्याल आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री बीआर कोहली द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।